जन्म: 23 अक्टूबर 1991, मुंबईशिक्षा: एमबीए, स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस, अमेरिकापरिवार: पति, आनंद पीरामल, दोबच्चे, बेटी-आदिया और बेटा कृष्णा
इसे भी पढ़ें : 400 किलोमीटर यात्रा के बाद खुलासा- 2,000 से अधिक खेजड़ी के पेड़ काट दिए गए जानिए पूरी बात
शरुआती जीवन : इनका पसंदीदा खेल फुटबॉल है।
एक मैगजीन को दिए गए साक्षात्कार में ईशा अंबानी ने बताया कि वे बचपन में टॉमबॉय स्टाइल में रहती थीं। स्कूल में इनका पसंदीदा खेल फुटबॉल था। ईशा एक ट्रेंड पियानो वादक हैं। शुरू में वे स्कूल टीचर बनना चाहती थीं। यही कारण है कि आज भी गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए काफी काम और चैरिटी करती हैं। इनकी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से हुई। इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए, इन्होंने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी एडमिशन ले लिया। यहां ईशा ने साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की। इसके बाद स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया। पढ़ाई करने के बाद 2014 में इन्होंने अमेरिका की मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मैकेंजी एंड कंपनी में कुछ समय बिजनेस एनालिस्ट के रूप में काम किया। इसके बाद पारिवारिक बिजनेस में आ गईं।
करियर : रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर, जियो व एप AJIO का आइडिया भी इनका ही था।
स्टैनफोर्ड से एमबीए करने के बाद ईशा ने पारिवारिक बिजनेस ज्वॉइन किया। मात्र 23 साल की उम्र में साल 2014 में इन्हें रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में जगह दी गई थी। दो साल बाद ही ईशा ने लैक्मे फैशन वीक में AJIO फैशन ऑनलाइन ब्रांड को लॉन्च कर दिया। मुकेश अंबानी के अनुसार रिलायंस जियो को लॉन्च करने का आइडिया भी ईशा का ही था। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्रांड एमएम स्टाइल में इनकी 40% हिस्सेदारी है।
उपलब्धियां : 7 हजार शहरों में 15 हजार स्टोर्स का नेटवर्क
7000 शहरों में 15196 स्टोर हैं ईशा अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस रिटेल के। रिलायंस रिटेल की 31 मार्च 2022 को जारी रिपोर्ट के अनुसार इनमें रिलायंस फ्रेश, रिलायंस स्मार्ट, जियो मार्ट, रिलायंस ट्रेंड शामिल हैं।
1.99 लाख करोड़ रुपए रहा वित्तीय वर्ष 2020-21 में रिलायंस रिटेल का टर्न ओवर ।
45,000 करोड़ रुपए में 9.99% शेयर खरीदे हैं हाल ही में फेसबुक ने रिलायंस में। इस डील में ईशा अंबानी ने अहम भूमिका निभाई थी।
16 साल की उम्र में इनका नाम फोर्ब्स की टॉप-10 अरबपति उत्तराधिकारी की लिस्ट में था।
2020 में फॉर्च्यून की 40 अंडर 40 कैटेगरी में ईशा को दुनिया के उभरते हुए लीडर में शामिल किया गया था।-
• अमेरिका के स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम . ऑफ एशियन आर्ट में ईशा ट्रस्टी हैं। बोर्ड के अन्य सदस्यों में अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश, उपराष्ट्रपति, अमेरिकी सीनेट सदस्य मेंबर हैं।
0 Comments