 |
मियूरा जे-लीग में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 2017 में 50 साल 14 दिन की उम्र में येसपाकुसात्सू गुनमा क्लब की ओर से गोल किया था। |
जापान के पूर्व
स्ट्राइकर काजूयोशी मियूरा पुर्तगाल के दूसरे टियर के क्लब ओलिविएरेंस से जुड़ गए हैं। पुर्तगाल के क्लब ने
55 साल के मियूरा को जापानी क्लब योकोहोमा एफसी से लोन पर लिया है। 'किंग काजू' नाम से लोकप्रिय मियूरा इसी महीने 26 फरवरी को 56 साल के हो जाएंगे। वे दुनिया के सबसे उम्रदराज पेशेवर फुटबॉलर हैं। यह उनका 38वां प्रोफेशनल सीजन होगा। उनके साथ वाले खिलाड़ी कई साल पहले संन्यास ले चुके हैं। पुर्तगाल छठा देश होगा, जहां वे अपने करियर में फुटबॉल खेलेंगे। उन्होंने 1986 में ब्राजील के क्लब सैंटोस से पहली बार पेशेवर फुटबॉल खेलना शुरू किया था। मियूरा ने विदेश में अपने करियर की शुरुआत इसलिए की थी, क्योंकि उस वक्त जापान में प्रोफेशनल लीग नहीं थी। ब्राजील और जापान के अलावा वे इटली, क्रोएशिया और ऑस्ट्रेलिया की लीग में भी खेले थे। वे पहले ही कह चुके हैं कि 60 की उम्र तक खेलना जारी रखेंगे। पुर्तगाल का क्लब उनके करियर का 15वां क्लब होगा।
मियूरा ने पुर्तगाल के क्लब से जुड़ने के बाद कहा, 'भले ही यह मेरे लिए एक नई जगह है, लेकिन मैं यहां खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा और वैसा ही प्रदर्शन करूंगा, जिसके लिए जाना जाता हूं।'
उन्होंने जापान के लिए 89 मैचों में 55 गोल किए। वे देश के दूसरे ऑल- टाइम टॉप स्कोरर थे। उन्होंने 1992 में एशियन कप भी जीता। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2000 में खेला था।
सबसे ज्यादा क्लबों की ओर से खेलने वाले फुटबॉलर (टॉप-5) :
खिलाड़ी |
देश |
क्लब |
जॉन बूरिज |
इंग्लैंड |
29 |
रिवाल्डो |
ब्राजील |
15 |
काजूयोशी मियूरा |
जापान |
15 |
मार्कस बेंट |
इंग्लैंड |
14 |
क्रिस्टियन विएरी |
इटली |
1 |
0 Comments