हैल्दी हार्ट : दस साल में भारतीयों में हृदय रोग दोगुने हुए, पुरुषों में हार्ट अटैक के 50% मामले 50 से कम उम्र में 80 की उम्र तक दिल को सेहतमंद रखेगा 80 का यह फॉर्मूला आइए जानते हैं।

पिछले एक दशक में भारतीयों में हृदय रोगों से जुड़ी समस्याएं लगभग दोगुनी हुई हैं। ये समस्याएं युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही हैं। ऐसे में यदि बीपी, कोलेस्ट्रॉल, एक्सरसाइज, हार्ट रेट और शुगर से जुड़े 80 के अंक को मानक के रूप में अपना लिया जाए तो हृदय को 80 की उम्र तक भी जवान रखा जा सकता हैं। आज पढ़िए 80 के मानक से जुड़े उन फायदों के बारे में जो दिल को स्वस्थ और दुरुस्त रखते हैं।
हैल्दी हार्ट : दस साल में भारतीयों में हृदय रोग दोगुने हुए, पुरुषों में हार्ट अटैक के 50% मामले 50 से कम उम्र में  80 की उम्र तक दिल को सेहतमंद रखेगा 80 का यह फॉर्मूला आइए जानते हैं।

लोअर ब्लड प्रेशर: 80 mmhg रखें

सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmhg माना जाता है। यानी यदि अपर ब्लड प्रेशर 120 और लोअर ब्लड प्रेशर 80 है तो यह सामान्य माना जाएगा। अपर ब्लड प्रेशर के 140 और लोअर ब्लड प्रेशर के 80 से अधिक होने पर इसे हाइपरटेंशन, हार्ट अटैक आदि के लिए जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन द लैसेट में प्रकाशित हालिया शोध बताती है कि यदि लोअर ब्लड प्रेशर 70 से कम हो जाता है तो हार्ट अटैक के दौरान मृत्यु का खतरा अधिक होता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल: 80mg/dl से कम

एलडीएल यानी बेड कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को शरीर में सामान्य मात्रा 100 mg/dl होती है। इससे अधिक होने पर हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ता है। शोध बताते हैं कि यदि इसकी मात्रा को 80mg/ d1 रखा जाए तो हृदय रोगों का खतरा 22% तक कम हो जाता है।

एक्सरसाइज: सप्ताह में 80 मिनट तेज गति की एक्सरसाइज करें

सप्ताह में 80 मिनट यानी एक वीक में चार दिन 20 मिनट तेज गति की एक्सरसाइज करते हैं तो हृदय को स्वस्थ रखने वाले सभी फायदे मिल सकते हैं। इसके लिए तेज रनिंग, रोप जंपिंग स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आदि जैसी एक्सरसाइज की जा सकती हैं।

150 मिनट :
यदि वीक में 5 दिन ब्रिस्क वाँक, डांस या फिर गार्डनिंग भी यदि कर ली जाए तो हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।

2 दिन :
सप्ताह में दो अलग दिन वेट ट्रेनिंग, पुशअप्स स्क्वाट्स जैसी एक्सरसाइज हार्ट अटैक का खतरा 20% तक घटाती हैं।

हार्ट रेट: क्षमता के 80% तक ले जाएं

एक्सरसाइज के दौरान यदि हार्ट रेट को उसकी क्षमता के 80% तक ले जाया जाए तो दिल को सर्वाधिक फायदे मिलते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार 220 में से वर्तमान उम्र घटाने पर मैक्सिमम हार्ट रेट प्राप्त की जा सकती है। उदाहरण के तौर पर यदि आपकी उम्र 40 वर्ष है तो मैक्सिमम हार्ट रेट 180 होगी। हालांकि यदि एक्सरसाइज की शुरुआत कर रहे हैं तो इसे 50 से 70 प्रतिशत तक रखना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे ही इसे बढ़ाना चाहिए।

फास्टिंग शुगर : 80 mg/dl बेस्ट

सुबह खाली पेट शुगर यदि 100 mg/dl है तो यह सामान्य है, लेकिन 70 से 80 mg/dl स्तर को श्रेष्ठ माना गया है। शुगर की अधिक मात्रा पैंक्रियाज की कोशिकाओं की इंसुलिन बनाने की क्षमता को खत्म करती है, जिससे पेंक्रियाज को अधिक काम करना पड़ता है, जिसके चलते कुछ समय बाद पेंक्रियाज स्थायी रूप से डैमेज हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments