बॉलीवुड का हॉट कपल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रणथम्भौर आया: मलाइका और अर्जुन कपूर करेंगे 31st की पार्टी, वरूण धवन भी है साथ

राजस्थान में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बॉलीवुड स्टार का आना जारी है। कटरीना और विक्की कौशल 5 दिन पहले ही जैसलमेर पहुंचे है। अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर आई है। उनके साथ वरूण धवन भी आए है। तीनों शुक्रवार शाम को कार से पहुंचे है।

रणथम्भौर छुट्टियां मनाने के लिए स्टार्स के फेवरेट प्लेस में से एक है। यहां वे टाइगर सफारी का मजा लेते है। अब न्यू ईयर मनाने मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और वरूण धवन आए है। तीनों मुंबई से फ्लाइट के जरिए जयपुर पहुंचे। इसके बाद बाय रोड कार से शाम साढे चार बजे रणथम्भौर पहुंचे। यहां के फाइव स्टा होटल ओबराय में तीनों ठहरे है।

तीनों कल करेंगे टाइगर सफारी :

बॉलीवुड का हॉट कपल और उनके दोस्त वरूण धवन शनिवार को टाइगर सफारी करने निकलेंगे। रात को 31st नाइट पार्टी सलिब्रेट करेंगे। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद वापस मुंबई लौटने का प्रोग्राम है।
बॉलीवुड का हॉट कपल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रणथम्भौर आया:  मलाइका और अर्जुन कपूर करेंगे 31st की पार्टी, वरूण धवन भी है  साथ

2023 में बड़े पर्दे पर करेंगे धमाल :

अर्जुन कपूर 2023 पर फिल्मों का धमाका करने वाले है। वह अपनी अपकमिंग मूवी मेरे हस्बैंड की बीवी, एफ-2 फन एंड फ्रस्टेशन, द लेडी किलर के साथ ही अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी है। वहीं अजुर्न कपूर इक्कीस, बवाल थोड़ा तो मज़ा लेले, रणभूमि के अलावा कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे है।

"मूविंग इन विद मलाइका अरोड़ा " :

मलाइका इन दिनों अपने रियलिटी शो "मूविंग इन विद मलाइका अरोड़ा" शो में बिजी है। शो से ब्रेक लेकर वे यहां पहुंची है। डिज्नी + हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले इस शो से मलाइका फैंस से अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करती है। वे शो में अपने दोस्तों और परिवार के मेंबर को इनवाइट करती है।

राज्य वित्त व विकास आयोग के अध्यक्ष ने की टाइगर सफारी :

राजस्थान राज्य वित्त व विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा व राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ भी रणथम्भौर पहुंचे है। उन्होंने शुक्रवार को रणथम्भोर टाइगर साइटिंग की। उन्होंने यहां सफारी के दौरान टाइग्रेस एरोहेड के साथ सेल्फी भी ली। पवन गोदारा ने RTDC चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ के साथ झूमर बावड़ी का निरीक्षण भी किया। धर्मेन्द्र राठौड़ ने झूमर बावड़ी में किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया।

सोनिया गांधी का मनाया था जन्मदिन :

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूरा गांधी परिवार रणथम्भौर आया था। सोनिया गांधी अपने दोनों बच्चों प्रियंका और राहुल गांधी के साथ अपना 76वां जन्मदिन मनाने पहुंची हुई थी। होटल शेर बाग में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया था। प्रियंका गांधी अपने बचपन की यादे ताजा करने के लिए अक्सर रणथम्भौर आती रहती हैं। प्रियंका गांधी तीसरी बारी बार रणथम्भौर पहुंची हैं।

37 साल बाद आया था गांधी परिवार साथ :

इससे पहले साल 1985 में नए साल का पहला सप्ताह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पारिवारिक दोस्तों के साथ रणथम्भौर में बिताया था। वह अपने पूरे परिवार के साथ इस दौरान अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन और बृजेन्द्र सिंह के साथ यहां आए थे। यहां उनके आने के लिए शेरपुर गांव में हेलिपेड बनाया था। इसी हेलिपेड पर अब 37 साल बाद गांधी परिवार के सदस्य फिर से उतरे हैं।

Post a Comment

0 Comments