NDA Syllabus 2022 pdf in detail

एनडीए एवं  एन ए


प्रवेश परीक्षा

परीक्षा के बारे में..….

देश सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए, देश तथा देशवासियों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने को तत्पर, उत्साही तथा साहसी युवकों के लिए रक्षा सेवा के द्वार खुले हैं।
एक सैन्य अधिकारी के रूप में देश सेवा को तत्पर युवा के लिए सर्वश्रेष्ठ सैन्य बल का हिस्सा बनने के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी/नौसेना अकादमी (एनडी ए/एन ए) प्रवेश परीक्षा में सफल होना जरूरी है।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी/नौसेना अकादमी एनडीए प्रवेश परीक्षा दो चरणों में होती है पहले चरण में लिखित परीक्षा होती है, जिसका आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) करता है। लिखित परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा साक्षरता के लिए बुलाया जाता है। लिखित परीक्षा में 2 प्रश्न पत्र होते हैं। प्रत्येक प्रश्नपत्र की निर्धारित समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट होती है। पहला प्रश्नपत्र गणित तथा दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य योग्यता परीक्षा का होता है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी/नौसेना अकादमी (एनडी ए एन ए) प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले एनसीसी कैडेट को विभिन्न रियायतें तथा निर्धारित आरक्षण प्रदान किए जाते हैं।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार को बौद्धिक तथा व्यक्तित्व परीक्षा की श्रंखला से गुजरना पड़ता है। इस परीक्षण मौखिक तथा गैर मौखिक से न केवल भर्ती की मानसिक क्षमता का पता लगता है, बल्कि उनके सामाजिक गुण तथा स्वामी के समसामयिक घटनाओं के प्रति सचेत मूल्यांकन भी किया जाता है, अंत में सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी)    उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर सूची बनाकर निम्नलिखित संस्थानों में प्रवेश प्रशिक्षण के लिए भेजता है।
  1. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़गवासला     
  2. नौसेना अकादमी, गोवा 
   
इन संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं को भारतीय सेना में स्थाई कमीशन प्रदान किया जाता है। आवेदन पत्र में अभ्यर्थी को अपनी प्राथमिकता का उल्लेख करना अनिवार्य है।

परीक्षा तिथि तथा आवृत्ति

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी/नौसेना अकादमी  (एनडीए/एन ए) प्रवेश परीक्षा के प्रथम चरण अर्थात लिखित परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा प्रतिवर्ष 2 बार सामान्यत: मई तथा अक्टूबर महीने में आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से थल सेना, नौसेना तथा वायु सेना के अधिकारी संवर्ग में नियुक्ति के लिए प्रशिक्षण हेतु प्रवेश मिलता है।
  • परीक्षा की अधिसूचना (विज्ञापन)-सितंबर तथा अप्रैल
  • शिक्षा का संचालन (तिथि)-अक्टूबर तथा मई

परीक्षा की प्रतिष्ठा

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी/नौसेना अकादमी (एनडीए/एन ए) मैं प्रवेश के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के लिए सोचने का सही समय दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद है। अपने सपने को साकार करने के लिए अनुशासित दिनचर्या की जरूरत होती है। रक्षा सेवा का अंग बनने के लिए लंबे समय तक धैर्य पूर्ण तैयारी आवश्यक है। ममता उनके कदम चूमती है, जो इसके लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं। एक सैन्य अधिकारी के रूप में स्वयं को डालते हुए जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण को सामने लाने के प्रयास के साथ मानसिक प्रवृत्तियों को दिशा देनी चाहिए।

वर्ष में दो बार आयोजित होने के बाद भी अभ्यर्थी की बढ़ती संख्या से इस परीक्षा की प्रतिष्ठा स्पष्ट होती है।

सामान्य पात्रता

ट्रेड
शैक्षणिक     योग्यता
आयु सीमा
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (थल सेना)
10+2 वी कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण
16 1/2 से 19                   वर्ष                                                       
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (वायु सेना)
10+2 वी कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण
16 1/2 से 19 
              वर्ष                                             
नौसेना अकादमी 
10+2 वी कक्षा(गणित तथा भौतिकी)  विषयों के साथ उत्तीर्ण
16 1/2 से 19 
वर्ष  


परीक्षा पद्धति

प्रशन पत्र प्रारूप

लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ट (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रशन बहुविकल्पीय होता है। विकल्पों में से एक सही उत्तर का चयन करना होता है।

अंको का वितरण

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी/नौसेना अकादमी (एनडीए/एन ए) की प्रवेश परीक्षा के लिए दो प्रश्नपत्र होते हैं। इनके अंको का वितरण निम्न प्रकार से होता है।


प्रश्नपत्र     विषय     प्रश्नों की संख्या     अंक    समय अवधि
    1        गणित           120            300     2 ,1/2 घंटे
2   सामान्य योग्यता परीक्षा  150        600     2 ,1/2 घंटे
                कुल                 270    ‌   900

नोट : सामान्य योग्यता परीक्षण के प्रश्नपत्र के कुल 150 प्रश्न में 50 प्रशन अंग्रेजी (200 अंक) के तथा 100 प्रश्न सामान्य ज्ञान (400 अंक) के होते हैं।


पाठ्यक्रम

प्रश्न-पत्र 1 (गणित)       (अधिकतम अंक : 300)


बीजगणित

समुच्चय की अवधारणा, समुच्चयो पर संक्रिया, वेन आरेख|डी-मोरगन नियम, कार्तीय‌ गुणन, संबंध,तुल्यता संबंध। वास्तविक संख्याओं का एक रेखा पर निरूपण, समिक्ष संख्याएं-आधारभूत गुणधर्म ,मापांक ,कोणांक, इकाई का घनमूल। संख्याओं की द्विआधारी प्रणाली। दशमलव प्रणाली की एक संख्या का द्विआधारी प्रणाली में परिवर्तन तथा विलोमत: परिवर्तन। अंकगणितीय ,ज्यामिति तथा हरात्मक श्रेणी, वास्तविक गुणांको सहित द्विघात समीकरण ग्राफो द्वारा दो चरो वाले रेखि‌क असमिका का हल। क्रमचय तथा संचय। द्विपद प्रमेय तथा इसके अनुप्रयोग। लघुगणक तथा उनके अनुप्रयोग।

आव्युह  तथा सारणिक

आव्युह के प्रकार, आव्युहो पर संक्रिया। आव्युह के सारणिक, सारणिको के आधारभूत गुणधर्म , वर्ग  आव्युह के सहखण्डन तथा व्युत्क्रम , अनुप्रयोग दो या तीन अज्ञातो में रैखिक समीकरण के तन्त्र का कैमर के नियम तथा आव्युह पद्धति द्वारा हल।

त्रिकोणमिति

कोण तथा डिग्रियों तथा रेडियन मैं उनका मापन, त्रिकोणमितीय अनुपात। त्रिकोणमिति सर्वसमिका योग तथा अंतर सूत्र। बबूल तथा अपवर्तक कौण। व्युत्क्रम त्रिकोणमितीय फलन। अनुप्रयोग ऊंचाई तथा दूरी, त्रिकोण के गुणधर्म।


दो तथा तीन विमाओं की विश्लेषिक ज्यामिति

आयतीय कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दूरी का सूत्र, एक रेखा का विभिन्न प्रकारों में समीकरण। दो रेखाओं के मध्य कोण। एक रेखा से एक बिंदु की दूरी। मानक तथा सामान्य प्रकार में एक वृत्त का समीकरण। परवलय, दीर्घ वृत्त तथा अति परवलय के मानक प्रकार। एक शांकव की उत्केन्द्ता तथा अक्ष। 
त्रिविम आकाश में बिंदु, दो बिंदुओं के मध्य दूरी। दिक् कोसाइन तथा दिक् अनुपात। समतल तथा रेखा के विभिन्न प्रकारों में समीकरण। दो रेखाओं के मध्य कौण तथा दो तालों के मध्य कोण। गोले का समीकरण।

अवकल गणित

वास्तविक मान फलन की अवधारणा फलन का प्रांत, परिसर व ग्राफ। संयुक्त फलन, एकैकी आच्छादक तथा व्युत्क्रम फलन, सीमांत की धारणा, मानक सीमांत उदाहरण, फलनो कै सान्तत्य उदाहरण, सान्तत्य फलनो  पर बीजगणितीय संक्रिया। एक बिंदु पर एक फलन का अवकलन। एक अवकलन के ज्यामितीय तथा भौतिक निवचन अनुप्रयोग। योग के अवकलन, गुणनफल और फलनो के भगफल, एक फलन का दूसरे फलन के साथ अवकलन, संयुक्त फलन का अवकलन।  द्वितीय श्रेणी अवकलन, वर्तमान तथा हासमान फलन। उच्चिष्ठ तथा निम्निष्ठ कि समस्याओं में अवकलन का अनुप्रयोग।

समाकलन गणित तथा अवकल समीकरण

अवकलन के प्रतिलोम के रूप में समाकलन, प्रतिस्थापन द्वारा समाकलन तथा खंडन समाकलन, बीजीय व्यंजको सहित मानक समाकलन, त्रिकोणमितीय, चरघातांकी तथा अति परवलय  फलन। निश्चित समाकलनो का मानांकन वक्र रेखा द्वारा घिरे समतल क्षेत्रों के क्षेत्र फलों का निर्धारण अनुप्रयोग।
अवकलन समीकरण के घात तथा कोटि की परिभाषा, उदाहरणों द्वारा अवकल समीकरण की रचना। अवकलन समीकरण का सामान्य तथा विशेष हल। विभिन्न प्रकार के प्रथम कोटि तथा प्रथम घात अवकलन समीकरण का हल उदाहरण। वृद्धि तथा क्षय की समस्याओं के अनुप्रयोग।

सदिश बीजगणित

दो तथा तीन विमाऔ में सदिश, सदिश का परिमाण तथा दिशा, इकाई तथा शून्य संदिश, सदिशौ का योग, एक सदिश का आदिश  गुणन। दो सदिशो का सदिश गुणनफल या क्रॉस गुणनफल, अनुप्रयोग बल तथा बल के आघूर्ण तथा किया गया कार्य एवं ज्यामितीय समस्याओं के अनुप्रयोग।

सांख्यिकी तथा प्रायिकता

सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण, बारंबारता बंटन, संचई बारंबारता बंटन उदाहरण। ग्राफीय निरूपण आया चित्र, पाई चार्ट, बारंबारता बहुभुज उदाहरण, केंद्रीय प्रवती का मापन माध्य, माध्यिका तथा बहुलक। प्रसारण तथा मानक विचलन निर्धारण तथा तुलना। सहसंबंध, समाश्रयण।

प्रायिकता यादृच्छिक प्रयोग, परिणाम तथा सहचारी प्रतिदर्श समष्टि, घटना, परस्पर अप वर्जित तथा निषेश घटनाएं असंभव तथा निश्चित घटनाएं, घटनाओं का सम्मेलन तथा सर्व लिस्ट। पूरक, प्रारंभिक तथा संयुक्त घटनाएं। प्रायिकता पर प्रारंभिक प्रेमी साधारण प्रश्न। प्रतिदर्श समष्टि पर फलन के रूप में यादृच्छिक चर। द्विआधारी बंटन, द्विआधारी बंटन को उत्पन्न करने वाले यादृच्छिक प्रयोगों के उदाहरण।


प्रश्न-पत्र  2 (सामान्य योग्यता परीक्षण)


अंग्रेजी                              (अधिकतम अंक : 200)

अंग्रेजी का प्रश्न पत्र इस प्रकार का होगा जिससे उम्मीदवार की अंग्रेजी की समझ और शब्दों के कुशल प्रयोग का हो सके। पाठ्यक्रम में विभिन्न पहलू सम्मानित है जैसे व्याकरण और प्रयोग विधि शब्दावली तथा अंग्रेजी में उम्मीदवार की प्रवीणता की परख हेतु विस्तारित परिच्छेद की बोधगम्यता तथा संबद्धता।


सामान्य ज्ञान                    (अधिकतम अंक  : 400)

सामान्य ज्ञान के प्रश्न पत्रों के मुख्य रूप से भौतिकी, रसायन शास्त्र, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल तथा सामयिक विषय आएंगे। इस प्रश्नपत्र में शामिल किए गए विषयों का क्षेत्र पाठ्य वितरण पर आधारित। उल्लिखित विषयों को सर्वाग पूर्ण नहीं मान लेना चाहिए तथा इसी प्रकार के ऐसे विषयों पर भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं, जिनका इस पाठ्य विवरण में उल्लेख नहीं किया गया है। उम्मीदवार के उत्तरों में विषयों को बहुत गम में ढंग से समझाने की मेघ और ज्ञान का पता चलना चाहिए।

अंत: बाकी विषय जैसे भौतिकी, रसायन शास्त्र, सामान्य ज्ञान, इतिहास-स्वतंत्रता आंदोलन आदि , भूगोल , सामयिक घटनाएं यह सभी विषय आपके 10th लेवल तक आते हैं इन सभी का सिलेबस आपके 10th लेवल का होता है। तो कृपया आप इन विषयों को आपने टेंथ की बुक में देख सकते हैं या मेरे इस एनडीए कोर्स में देख सकते हैं आने वाले कुछ दिनों में यह मैं अपने आर्टिकल में डाल दूंगा वहां से आप इसे देख सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments